स्ट्रॉबेरी शेक रेसिपी, senjuice में आपका स्वागत है। गर्मी के मौसम में ताज़ा पेय है। बच्चों से लेकर कम उम्र के हर तरह के लोगो को स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक का ठंडा और खट्टा मीठा स्वाद पसंद आता है।
स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक के बारे में
स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक को बनाने के लिए ज्यादा समय नहीं लगता है उसे बनाने के लिए केवल 10 मिनट में बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए हम ताजा स्ट्रॉबेरी में दूध और चॉकलेट, वेनिला, आइसक्रीम, आइस क्यूब का गाढ़ा मिश्रण बनाते हैं। जो बहुत ही स्वादिष्ट और ताज़ा पेय होता है। इस लेख में हम आपको स्टेप बाई स्टेप strawberry milkshake recipe in hindi स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक रेसिपी हिंदी में विस्तार से बताएंगे।
स्ट्रॉबेरी शेक रेसिपी इन हिंदी
सामग्री
- स्ट्रॉबेरी
- दूध
- वेनिला आइसक्रीम
- चीनी
Read more-मसला छाश रेसिपी
Strawberry Juice Recipe In Hindi-स्ट्रॉबेरी शेक रेसिपी
1. स्ट्रॉबेरी को अच्छी तरह से धोकर साफ करें। इसके डंठल हटा दें। एक पैन में 2 कप कटी हुई स्ट्रॉबेरी और 1/2 कप चीनी डालें। स्ट्रॉबेरी की मिठास के हिसाब से चीनी और डालें।
2. इसे कुछ देर तक उबालें। जब वे अच्छी तरह पक जाएँ, तो मैशर का इस्तेमाल करके स्ट्रॉबेरी को मैश कर लें।
3. चाशनी को ठंडा होने दें।
4. ब्लेंडर में 4-5 स्ट्रॉबेरी डालें और अच्छी तरह से ब्लेंड करें। फिर 2 कप दूध, 1 स्कूप वेनिला आइसक्रीम डालें और फिर से ब्लेंड करें।
5. एक लंबा गिलास लें और उसमें चीनी की चाशनी डालें। स्ट्रॉबेरी शेक डालें। 1 स्कूप आइसक्रीम और थोड़ा स्ट्रॉबेरी सिरप डालें।
6. स्ट्रॉबेरी शेक तैयार है। इसका आनंद लें!
स्ट्रॉबेरी शेक बनाने के टिप्स Tips for Strawberry Shake Recipe
- फ्रेश स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल करें: शेक का स्वाद और रंग ताजगी पर निर्भर करता है।
- ठंडा दूध लें: शेक को क्रीमी और ठंडा बनाने के लिए फ्रिज में रखा हुआ दूध उपयोग करें।
- आइस क्यूब्स का सही मात्रा में इस्तेमाल करें: ज़्यादा आइस डालने से शेक पतला हो सकता है।
- शुगर की मात्रा संतुलित रखें: स्ट्रॉबेरी में हल्की मिठास होती है, इसलिए स्वादानुसार ही शुगर डालें।
Serving Suggestions
- स्ट्रॉबेरी शेक को हमेशा ठंडा सर्व करें।
- ऊपर से थोड़ी कटी हुई स्ट्रॉबेरी और ड्राय फ्रूट्स डालकर सजाएं।
- चाहें तो व्हिप्ड क्रीम या आइसक्रीम का टॉपिंग भी कर सकते हैं।
- स्ट्रॉबेरी शेक के साथ स्ट्रॉ या कांच के गिलास में पेश करें ताकि प्रेजेंटेशन शानदार लगे।
स्ट्रॉबेरी शेक रेसिपी Video-
FAQs:
Q1: क्या स्ट्रॉबेरी शेक वजन बढ़ाता है?
Ans: अगर आप इसमें ज्यादा शुगर या आइसक्रीम नहीं डालते तो स्ट्रॉबेरी शेक से वजन नहीं बढ़ता। यह संतुलित मात्रा में पीना चाहिए।
Q2: क्या स्ट्रॉबेरी शेक बच्चों के लिए फायदेमंद है?
Ans: हां, बच्चों के लिए स्ट्रॉबेरी शेक बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें विटामिन्स और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होते हैं।
Q3: स्ट्रॉबेरी शेक कब पीना चाहिए?
Ans: आप स्ट्रॉबेरी शेक सुबह नाश्ते में या दिन में एनर्जी बूस्ट के लिए ले सकते हैं।
Q4: क्या स्ट्रॉबेरी शेक में दही डाल सकते हैं?
Ans: हां, आप दही डालकर स्मूदी जैसा शेक भी बना सकते हैं जो प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है।
निष्कर्ष
स्ट्रॉबेरी शेक रेसिपी 5 मिनट में बनने वाली एक झटपट, स्वादिष्ट और सेहतमंद ड्रिंक है। अगर आप कुछ हेल्दी और एनर्जेटिक पीना चाहते हैं तो यह शेक आपके दिन की शुरुआत के लिए बेहतरीन विकल्प है। सही सामग्री, संतुलित मिठास और ठंडक का ध्यान रखें तो आप हर बार एक परफेक्ट स्ट्रॉबेरी शेक बना सकते हैं।
Post a Comment